फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर कांड पर माया के निशाने पर बीजेपी, कहा-अराजकता का शिकार बीजेपी नेता भी हो रहे

Tue, 04 Dec 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बुलंदशहर में पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़ और उसमें कोतवाल सहित दो लोगों की हत्या के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत व लापरवाह नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने भाजपा नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या के बहाने भी भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन


मायावती ने एक बयान में कहा कि भाजपा द्वारा हर प्रकार की अराजकता को संरक्षण देने का ही नतीजा है कि यूपी जैसे बड़े व विकास के प्यासे राज्य में भी जंगलराज कायम है। उन्होंने बुलंदशहर की हिंसक घटना के शिकार पुलिस अधिकारी व युवक की मौत पर गहरा दुख जताया है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा, मृतकों के परिवारों को केवल अनुग्रह राशि देना ही काफी नहीं होगा बल्कि इस हिंसा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना भी जरूरी है। देश को ऐसा महसूस होना चाहिए कि यूपी में कोई सरकार भी है। मायावती ने राजधानी में युवा भाजपा नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या का हवाला देते हुए कहा, बढ़ते भीड़तंत्र तथा उग्र व हिंसक स्थिति का शिकार अब भाजपा के लोग ही होने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें