फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल कंपनी पर 24.85 लाख की ठगी के दो और केस, अब 245 वीं कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो पीड़िताओं से प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप
विज्ञापन


- सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार को अंसल कंपनी के खिलाफ 24.85 लाख की ठगी की दो और एफआईआर दर्ज हुई हैं। कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों पर दो पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 245 हो गई है
विज्ञापन



प्रयागराज के धूमनगंज निवासी अंजली श्रीवास्तव के मुताबिक अक्तूबर 2011 में उन्होंने अंसल कंपनी की सुशांत गोल्फ सिटी साइट में एक प्लॉट रीसेल में खरीदा था। सौदा 12 लाख में तय हुआ था, जिसका भुगतान भी अंजली ने कंपनी के दफ्तर में कर दिया। इसके बावजूद प्लॉट उनके नाम ट्रांसफर नहीं हुआ। पीड़िता के दबाव बनाने पर कंपनी के निदेशक उन्हें सिर्फ आश्वासन देते रहे। मगर 14 साल बाद भी फ्लैट उनके नाम पर नहीं हुआ। उधर, गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब के पास रहने वालीं अर्चना शुक्ला ने वर्ष 2010 में अंसल कंपनी में एक प्लॉट बुक कराया था। इसका भुगतान उन्होंने 12.85 लाख रुपये किया, मगर अभी तक उन्हें प्लॉट नहीं मिला। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें