फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन फर्जीवाड़े में बाफिला गिरोह पर दर्ज होगी एक और एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन फर्जीवाड़े में बाफिला गिरोह पर एक और एफआईआर दर्ज होगी। गोमतीनगर विस्तार थाने में भरवारा निवासी ओंकार सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि सस्ते दर में प्लॉट दिलाने के नाम पर विनीत खंड निवासी तारा सिंह ने दिलीप सिंह बाफिला, समता बाफिला और विक्रम बाफिला से मिलवाया था। दर तय होने के बाद पीड़ित ने बहुजन निर्बल वर्ग सहकारी गृह निर्माण समिति, लखनऊ हिमालयन पब्लिक स्कूल के खाते में 60 लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि 202 वर्ग मीटर के प्लॉट की रजिस्ट्री की गई। कब्जे की बात पर आरोपी टालमटोल करने लगे। दिलीप बाफिला की मौत के बाद पीड़ित ने समता बाफिला से बात की तो तीन माह में रकम या फिर जमीन देने की बात कही गई। आरोप है कि तीन माह बाद दोनों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी गोमतीनगर से शिकायत पर आरोपी ने छह किस्तों में रकम वापसी की सहमति जताई। पांच लाख रुपये लौटाए, लेकिन शेष रकम नहीं दी।
एसीपी के निर्देश पर गोमतीनगर विस्तार के दरोगा अभय कुमार सिंह ने मामले की जांच की। आरोपियों के बयान लेकर रिपोर्ट आगे भेज दी। इसके अलावा गोमतीनगर के विनयखंड निवासी पूनम अग्रवाल ने भी प्रार्थना पत्र देकर प्रवीण सिंह बाफिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता का कहना है कि प्रवीण पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें