कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दलितों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ बुधवार को आशियाना थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक और तहरीर दी गई।
एससी-एसटी कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की तहरीर में कहा गया है कि बाबा रामदेव ने दलित परिवार की महिलाओं के मान-सम्मान से खिलवाड़ किया है।
पढ़ें- 'भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के दामाद जाएंगे जेल'
उनके कथन से दलित परिवारों की महिलाएं शर्मसार हुई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मवीर आजाद का कहना है कि रामदेव का यह कृत्य अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।
उन्होंने आशियाना पुलिस से उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
क्या था बाबा का बयान
रामदेव ने लखनऊ में आयोजित योग शिविर में कहा था कि मम्मी कहती है, मुन्ना अगर विदेशी लड़की से शादी की तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।
देशी से बेटा करना नहीं चाहता। विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।
मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है।
पढ़ें- मायावती का पलटवार, कहा मुलायम को पागलखाने भेजो
दलित लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती। इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।
सभी मुकदमों की जांच लखनऊ में
आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुकदमे दर्ज करने पर रोक लगा दी गई है।
आला अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न जिलों में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जो तहरीर आ रही हैं, उन पर अलग-अलग मुकदमा न दर्ज किया जाए, बल्कि उन्हें लखनऊ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया जाए। लखनऊ पुलिस ही सभी मामलों की तफ्तीश करेगी।
पढ़ें- 'रामदेव यादव है, इसलिए अखिलेश ने नहीं लिया एक्शन'
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलितों के यहां जाने को लेकर बाबा रामदेव की विवादित टिप्पणी का व्यापक विरोध हो रहा है।
माफ करने लायक नहीं है बाबा का बयान
योग गुरू रामदेव बाबा के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए दलित विरोधी बयान पर बसपा सुप्रीमो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बुधवार को लखनऊ में मांटेसरी बूथ पर वोट डालने पहुंची मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामदेव ने जिस तरह की अश्लील और घिनौनी बात की है, वह माफी के काबिल नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह बाबा भाजपा का है, और उनके इस बयान से उनकी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई देती है।