कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं।
कभी वह भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करती हैं, तो कभी अमेठी में भाई राहुल की विपक्षी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर निशाना साधती हैं।
पढ़ें- प्रियंका बोलीं, मांगत-मांगत थकि जइहैं मोदी
हालांकि गुरूवार को वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान अकेले निकलने की वजह से सुर्खियों में रहीं। प्रियंका ने अपनी सुरक्षा का ख्याल किए बिना अकेले प्रचार करने निकल पड़ीं।
सभी गाड़ियों की निकाली चाभी
प्रियंका वाड्रा ने अकेले चुनाव प्रचार के लिए निकलकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया।
प्रियंका न सिर्फ अकेले चुनाव प्रचार पर निकलीं बल्कि उन्होंने एसपीजी की सभी गाड़ियों की चाभियां तक निकाल लीं और एक गाड़ी लेकर जनसभा करने निकल पड़ीं।
पढ़ें- रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, एक और शिकायत दर्ज
प्रियंका को एसपीजी वालों ने भीड़ के बीच जाकर प्रचार करने से रोका था।
इस पर यूपी गृह सचिव अनिल कुमार ने एसपीजी के निदेशक को फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा है कि ऐसी लापरवाही से प्रियंका की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
भाई राहुल की तारीफें की
अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहीं प्रियंका वाड्रा ने बृहस्पितवार को महिलाओं की एक परियोजना कार्यक्रम में शिरकत किया।
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की। प्रियंका ने कहा कि राहुल ने इस क्षेत्र के लिए बहुत कुछ किया है।
पढ़ें- 'BJP आई तो कांग्रेस के दामाद जाएंगे जेल'
उन्होंने कहा, राहुलजी ने नेशनल हाइवे बनवाया, कई ट्रेनें चलवाईं, 195 बैंक खुले, जिसमें से 66 बैंक सिर्फ पिछले साल ही खुले।'
प्रियंका ने कहा कि राहुलजी इस क्षेत्र के लिए दिल से काम करते हैं और चाहते हैं कि आप लोग सशक्त हों और आपका काम देश-दुनिया से जोड़ा जा सके।
मोदी का नाम लिए बिना कसे तंज
प्रियंका ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि देश में कुछ ऐसी राजनीतिक विचारधाराएं फैल गईं हैं जो कहते हैं कि हमें वोट चाहिए, हमारे पास सभी सवालों के जवाब हैं।
प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है और ऐसी विचारधारा लोकतंत्र की विनाशक है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी शक्तियां समाज में फूट डालती हैं इसलिए जरूरी है कि सात मई को सोच-समझकर वोट करें।
कांग्रेस शक्ति बांटने की बात करती है न कि किसी एक हाथ में देने की।
चीखकर वोट मांगने की आदत नहीं
पार्टी की स्टार प्रचारक ने कहा कि वह अमेठी की जनता से वोट नहीं मांगेंगी क्योंकि दूसरे लोगों की तरह उनकी चीखकर वोट मांगने की आदत नहीं है।
उन्होंने कहा, यहां की जनता समझदार है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता सोच-समझकर वोट करेगी लोग समझते हैं कि गांधी परिवार के नाम पर अमेठी की जनता वोट कर देती है, पर ऐसा नहीं है।
जो काम करेगा, आप उसे चुनेंगे। यहां किसी की हैसियत नहीं कि वह सांसद बने और विकास कार्य न करे।
उन्होंने कहा कि आप देश के रखवाले हैं और देश की सुरक्षा आपके ही हाथों में है।