बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव धारुपुर में उसी मकान के पास एक बार फिर से विस्फोट हो गया जहां चार दिन पहले हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई थी।
दरअसल, घटनास्थल पर पुलिसकर्मी शनिवार को मलबा हटा रहे थे। इस दौरान विस्फोट होने से जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि, कोई भी घायल नहीं हुआ है लेकिन विस्फोट से वहां मौजूद पुलिस कर्मी सहम गए। इसके बाद प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए मलबा हटाने का काम जारी रखा।
आपको बता दें कि 25 दिसंबर को यहां हुए धमाके में आतिशबाज हसीब का दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। आसपास के करीब 20 घरों की दीवारें व छत ढह गई थीं। चार लोगों की मौत के अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए थे।