अंकित बालियान हत्याकांड पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। कहा कि आप जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि आप जिस पर राजनीति कर रहे थे। अब उसके हत्यारे नर्क में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
आगे लिखा कि किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, सौदागरी है। हत्या जैसे गंभीर मामले को जातीय राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है, किसी गोत्र की जागीर नहीं।
ओपी राजभर ने कहा कि सपा मुखिया को जाट तब याद आया, जब चुनाव आने वाला है। जनता सब देख रही है। जाति की राजनीति भी और पुलिस के कानून व्यवस्था के राज को भी। दरअसल, अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।