फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर बंद हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट, ग्राहक नहीं मिलने से ठप हुआ कारोबार

Mon, 31 Aug 2026 10:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा रेल कोच रेस्टोरेंट बंद हो गया है। ग्राहक नहीं मिलने से कारोबार ठप हो गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रेल कोच रेस्टोरेंट (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल रेल कोच रेस्टोरेंट बंद हो गया है। ग्राहकों की अपेक्षित संख्या नहीं मिलने के कारण रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन


करीब तीन साल पहले इसका टेंडर हुआ था। टेंडर की अवधि पांच साल निर्धारित की गई थी। रेलवे की ओर से पुराने रेल कोच को आकर्षक रूप देकर रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया गया था। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में अलग तरह का खानपान और रेल से जुड़ा अनुभव उपलब्ध कराना था।

शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन समय के साथ रेस्टोरेंट में ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंची। कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं होने के चलते इसे बंद कर दिया गया।

पांच साल का था टेंडर, तीन साल में ही बंद

रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए करीब तीन वर्ष पहले पांच साल की अवधि का टेंडर किया गया था। टेंडर की अवधि पूरी होने से पहले ही रेस्टोरेंट का संचालन बंद हो गया। इससे रेलवे के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की सफलता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें