फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजू पांडे ने बनाया पहाड़ी गीतों के गायन का रिकॉर्ड

Thu, 15 Sep 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अंजू पांडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर की प्रतिभाओं द्वारा रिकॉर्ड बनाने की कोशिशें लगातार परवान चढ़ रही हैं। गायिका अंजू पांडे ने रविवार को छह घंटे पांच मिनट लगातार पहाड़ी गीत गाकर रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें मार्वेलस बुक ऑफ रिकार्ड्स में स्थान मिला है। 
विज्ञापन


गायिका के अनुसार, पहाड़ी गीतों के गायन का यह पहला रिकॉर्ड है। गोमती नगर में जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट स्थित जीएसएम परिसर में आयोजित समारोह में अंजू पांडे ने गायन की शुरुआत दोपहर 3:40 बजे किया। 

उन्होंने रात 9:45 बजे तक गढ़वाली और कुमांऊनी गीत गाए। इस मौके पर्वतीय समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिकॉर्ड बनाने वाली अंजू पांडे वीडियो वार्ता के जरिये न्यूयार्क के लोगों को भारतीय संगीत की शिक्षा भी देती रही हैं। 

अंजू हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव की रहने वाली हैं। संगीत से प्रेम के कारण ही वह लखनऊ आईं और शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली लेकिन उन्होंने उत्तराखंड के अपने लोक संगीत को भी बचाए रखा। उन्हें उत्तराखंड कोकिला सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें