फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: बीएससी में जीरो नंबर मिलने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों के बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों में जीरो नंबर मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गड़बड़ी जल्द नहीं ठीक हुई तो आंदोलन करेंगे। बता दें कि इससे पहले बीएससी पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में भी गड़बड़ी हुई थी। इसका मामला राजभवन तक गया था।
विवि प्रशासन ने हाल ही में बीएससी पहले सेमेस्टर का परिणाम जारी किया है। इसमें विवि और सहयुक्त कॉलेजों के काफी विद्यार्थियों को जहां सभी विषयों में जीरो नंबर मिला है।
विज्ञापन

वहीं कुछ के दो तो कुछ के चार विषयों में जीरो आया है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्हें पूरे विषयों में किसी में कुछ तो नंबर मिलने चाहिए। एबीवीपी पदाधिकारियों के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों को देखकर प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर दिया गया।
इससे नाराज छात्रों ने वहीं पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि एक तो विवि प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है और ऐसा रवैया अपना रहा है।
विवि प्रशासन को उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष व नि:शुल्क पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहिए। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की पहल पर परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने छात्रों का ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन में प्रदीप कुमार मौर्य, प्रणवकांत सिंह, नीलेश मिश्रा, अमन दुबे, सलोनी शुक्ला, प्रियेश शंकर मिश्र, विंध्यवासिनी शुक्ला, भास्कर गिरी, हरीश मिश्रा, जितिन शुक्ला, शिवांक शेखर आदि शामिल थे।
जल्द ही क्लेरीफिकेशन कर दिया जाएगा जारी
लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राें को जो नंबर मार्क्सशीट में दिख रहे हैं, वह क्रेडिट के अनुसार दिए गए हैं। क्रेडिट के नियमों के अनुसार निर्धारित से कम नंबर आने पर शून्य दिखाई दे रहा है। जल्द ही इसका क्लेरीफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें