फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के पौने 4 लाख आंगनबाड़ी को मिलेगा 5 सौ रुपया प्रोत्साहन राशि

Mon, 03 Dec 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की घोषणा के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बढ़े हुए मानदेय के अतिरिक्त 5 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। हालांकि यह प्रोत्साहन राशि उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा, जो महीने मे कम से कम 25 दिन तक लगातार पोषण से संबंधित कार्य की होंगी। 

विज्ञापन


बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसे सोमवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इससे करीब प्रदेश की पौने 4 लाख आंगनबाड़ी, सहायिकाएं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ होगा।  इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

इससे कर सोमवार को होने वाली मंत्री परिषद की बैठक में कुल 5 प्रस्ताव पर होने की संभावना है। बैठक में  आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 साल केबच्चों को ताजा और गरम भोजन योजना को फिर से शुरू करने और सभी जिलों में ‘सबला किशोरी योजना’ को फिर से शुरू करने केप्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के तहत उत्तर प्रदेश निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत तीसरा संशोधन को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के निकट बन रहे जेवर एयरपोर्ट के टेंडर डॉक्यूमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।  पूर्व में किशोरावस्था के तहत संचालित सबला योजना को भी इस बैठक में मंजूरी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें