अनीस अहमद अंसारी को बुलंदशहर का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया गया है। सोमवार को उनकी तैनाती का आदेश जारी हो गया है।
अनीस अहमद इससे पहले 34वीं वाहनी पीएसी वारणसी में सेनानायक के रूप में तैनात थे।
बता दें कि बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप व लूट की घटना पर प्रशासन ने कड़ा फैसला करते हुए बुलंदशहर के एसएसपी सहित सात अफसरों को निलंबित कर दिया था।
इस मामले में बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण , एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित दो थानों के एसओ समेत कुल सात को निलंबित किया गया था।
इसके अलावा, मान सिंह चौहान बुलंदशहर के एएसपी बनाए गए, मनोज कुमार सोनकर को कानपुर देहात का एएसपी नियुक्त किया गया। वहीं डॉ ओपी सिंह को उत्तरी सीतापुर का एएसपी नियुक्त किया गया।