बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र 'काशी' में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत हुए कार्यों की देश-विदेश में खूब सराहना मिल रही है। अविरल और निर्मल गंगा के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। माँ गंगा में प्रवाहित प्रदूषण को रोकने के लिए और घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है।
सीवेज उपचार संयंत्रों से घाटों की स्थिति सुधारने और गंगा नदी के सतह की सफाई करने के लिए काशी में समयबद्ध तरीके से अनेक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि इस पावन नदी को प्रदूषण से मुक्त बनाया जा सके। गंगा नदी में तैरते हुए कचरे की समस्या को दूर करने के लिए भी नियोजित प्रयास किए गए हैं।
आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मन्दिर ट्रस्ट महादेव की नगरी काशी में एक मंदिर की स्थापना के लिए प्रयासरत है। तिरुपति तिरुमला देवस्थानं ट्रस्ट की ओर से प्रस्तावित यह मंदिर करीब 05 एकड़ में होगा, जिसके लिए आंध्र प्रदेश के अधिकारी 28-29 नवम्बर को वाराणसी भ्रमण के दौरान भूमि की तलाश भी करेंगे।