उत्तर रेलवे आनंद विहार से लखनऊ के रास्ते दरभंगा तक विशेष ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन 15 फेरों के लिए चलाई जाएंगी। इस विशेष ट्रेन से लखनऊ से गोरखपुर, छपरा जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 04026 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा विशेष ट्रेन का संचालन सात जून से लेकर 28 जून तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को होगा। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वाह्न 11:30 बजे चल करके दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04025 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन का संचालन आठ जून से 29 जून के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को होगा जो दरभंगा से दोपहर 12 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12:40 बजे दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12 एवं सामान्य श्रेणी के चार कोच लगाए जाएंगे।