फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद प्रकाश दीक्षित को भारत भारती सम्मान, इन साहित्यकारों को भी योगी ने किया सम्मानित

Mon, 22 Jan 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समारोह में सीएम योगी के पैर छूता बालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर सोमवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्‍थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साहित्यकारों को संस्‍थान के वर्ष 2016 के सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने की। संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान आनंद प्रकाश दीक्षित को दिया गया।

इन्हें मिला सम्मान
भारत भारती सम्मान (पांच लाख रुपये)-आनंद प्रकाश दीक्षित,लोहिया साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-आनंद मिश्र अभय, हिंदी गौरव सम्मान (चार लाख रुपये)-विद्या बिंदु सिंह, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-नंद किशोर आचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-महेश चंद्र शर्मा, अवंतीबाई साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-प्रो. नेत्रपाल सिंह, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख रुपये)-साहित्यानुशीलन समिति, मद्रास को सम्मनित ‌‌किया गया।

साहित्य भूषण सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)-रामशरण गौड़, प्रो.जयप्रकाश, गणेश नारायण शुक्ल, वेद प्रकाश अमिताभ, मधुकर अष्ठाना, विजय रंजन, श्रीराम परिहार, सुरेंद्र दुबे, प्रेमशंकर त्रिपाठी, बलदेव भाई शर्मा, लोकभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कलाभूषण सम्मान (दो लाख रुपए)-मंजुला चतुर्वेदी, विद्याभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-हरिशंकर मिश्र, विज्ञान भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-देवेंद्र मेवाड़ी, पत्रकारिता भूषण सम्मान (दो लाख रुपये) -राजनाथ सिंह सूर्य सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यो भी हुए सम्मनित

- फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-सत्यदेव टेंगर, बाल साहित्य भारती सम्मान (दो लाख रुपये)-भगवती प्रसाद द्विवेदी, मधु लिमये साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)-शिव नारायण मिश्र, श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)-हरि जोशी, विधि भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-राम अवतार सिंह, सौहार्द सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)- मनोहरमयुम यमुना देवी (मणिपुरी), प्रकाश भातंब्रेकर (मराठी), बाबू कृष्ण मूर्ति (कन्नड़), को सम्मनित किया गया।

ओमप्रकाश पांडेय (संस्कृत), जेएल रेड्डी (तेलुगु), नंद कुमार मनोचा वारिज (पंजाबी), गंगेश गुंजन (मैथिली), वी. रवींद्रन (मलयालम), राजलक्ष्मी कृष्णन (तमिल), छत्रपाल-जोगिंदर पाल सराफ (डोंगरी), यासमीन सुल्ताना नकवी (उर्दू), मंजू मोदी (उड़िया), शशि शेखर तोषखानी (कश्मीरी), रामनिरंजन गोयनका (असमिया), हिंदी विदेश प्रसाद सम्मान (एक लाख रुपये)-सुवास कुमार, विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)-प्रेमसुमन शर्मा, प्रणव शर्मा शास्त्री। इनके अलावा पुस्तकों पर नामित पुरस्कार भी दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें