फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUPER-30: ये परीक्षा पास करके आप फ्री में कर सकते हैं IIT-JEE की कोचिंग

Fri, 10 Jun 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आनंद कुमार बच्चों को देंगे फ्री में कोच‌िंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के साधनविहीन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सुपर-30 कोचिंग के संचालक आनंद कुमार ने यूपी के सीएम के साथ मिलकर ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए कदम उठाया है।
विज्ञापन


पटना की तर्ज पर यूपी के सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग करवाई जाएगी। इस कोचिंग में चयन के लिए स्टूडेंट्स को एक टेस्ट देना होगा। ये टेस्ट यूपी के 10 सेंटर्स पर 19 जून को होगा। 

इस टेस्ट में यूपी से 30 बच्चे सेलेक्ट किए जाएंगे जिन्हें आईआईटी प्रवेश परीक्षा (IIT-JEE) की तैयारी पटना (बिहार) में करवाई जाएगी। 

इन बच्चों को कोचिंग के साथ खाने और रहने की सु‌विधा भी संस्था की तरफ से मुफ्त में मिलेगी। संस्था की तरफ से हाईस्कूल पास 10 और इंटरमीडिएट पास 20 बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

50 रुपये में म‌िलेगा आवेदनपत्र

सुपर-30 कोचिंग में प्रवेश पाने के‌ लिए परीक्षा 19 जून 2016 को आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र 50 रुपये का होगा और ये उसी सेंटर से लिया जा सकता है जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए आवेदनपत्र 10 जून 2015 से 15 जून 2016 तक मिलेंगे। एक घंटे की परीक्षा में गण‌ित, रसायन और भौत‌िक व‌िज्ञान के ऑब्जेक्ट‌िव टाइप क्वेश्चंस पूछे जाएंगे।

परीक्षा के सेंटर्स इलाहाबाद- राजकीय बाल‌िका इंटर कॉलेज (स्वरूप रानी अस्पताल के पास) 
  लखनऊ- राजकीय जु‌बली इंटर कॉलेज. स‌िटी स्टेशन के पास

वाराणसी- राजकीय क्वींस  इंटर कॉलेज
  गोरखपुर- ए.डी.राजकीय कन्या इंटरकॉलेज
  बरेली- राजकीय इंटर कॉलेज
  झांसी- हाफ‌िज स‌िद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज
  कानपुर- राजकीय बाल‌िका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज 
  मेरठ- संत जोजफ इंटर कॉलेज
  मुरादाबाद- च‌ित्रगुप्त इंटर कॉलेज
  आजमगढ़- राजकीय बाल‌िका ‌इंटर कॉलेज  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें