फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार भाकपा माले नेता को रौंदा

Sat, 18 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी इलाके तहसील मोड़ के पास शुक्रवार शाम साइकिल सवार भाकपा माले के स्थानीय नेता छोटेलाल रावत (58) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इटौंजा के माल रोड गुरही गांव निवासी छोटेलाल रावत भाकपा माले की जिला कमेटी के सदस्य और किसान महासभा के जिला संयोजक थे। जिला सचिव रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर साइकिल से लौट रहे थे। बीकेटी तहसील मोड़ के पास हाईवे पर पीछे से अज्ञात वाहन ने साइकिल सहित उन्हें रौंद दिया।छोटेलाल के परिवार में बड़े बेटे अमर की लगभग 11 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। छोटा बेटा मनोज रावत और उसका परिवार है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। गुराही गांव में थोड़ी सी जमीन पर खेती करके परिवार चलाते थे। इसके साथ ही इलाके के लोगों के लिए वह हमेशा खड़े रहते थे। छोटेलाल की मौत की खबर गांव पहुंची तो भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बीकेटी कैलाश दुबे ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें