बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात्रि करीब तीन बजे साधन न मिलने की वजह से पैदल घर आ रहे बहन भाई व एक अन्य साथी को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में बहन रजनी पाठक (19) की मौके पर मौत हो गई जबकि भाई विष्णु पाठक (18) पुत्र गणेश पाठक व उसका दोस्त आशीष गौड़ (19) पुत्र संतोष गौड़ निवासी ग्राम बसंता गजाधरपुर थाना फखरपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।