फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: अनियंत्रित कार डीसीएम के पिछले हिस्से से टकराई, तीन गंभीर घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 03 Feb 2024 11:34 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के बछरावां में एक अनियंत्रित कार पीछे से डीसीएम से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर सरौरा गांव के निकट शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात एक बजे  सर्वेश द्विवेदी (38) पुत्र जवाहरलाल, आनंद सिंह (53) पुत्र कौशलेंद्र सिंह, अजय वर्मा (32) पुत्र भगवार वर्मा निवासीगण लालगंज अजहारा जनपद प्रतापगढ़ तीनों लोग कार से लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहे थे तभी लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर सरौरा गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे वह सड़क किनारे खड़े डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गई।

ये भी पढ़ें - Triple Murder PHOTOS: गाड़ी रुकते ही उतरा 'गब्बर'... सबसे पहले हंजला को मारी गोली; मुनीर के बाद फरहीन को किया छलनी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फुटेज देख कांपी रूह...ऐसा लगा मारने की लगी होड़; आंखों के सामने कत्ल पर कत्ल होते देखते रहे लोग
विज्ञापन


तेज टक्कर के चलते कार डीसीएम में फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कटर व अन्य उपकरणों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला फिर एनएचएआई की एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर इंद्रभूषण जायसवाल ने सर्वेश द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया । घायलों को इलाज के लिए के बछरावां सीएससी से जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतक सर्वेश द्विवेदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें