फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल में जन्मी पोती को देखने जा रही वृद्धा की हादसे में मौत

Fri, 28 Feb 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिवदेवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। अस्पताल में जन्मी पोती को देखने जा रहीं चिनहट के सलारगंज निवासी शिवदेवी (66) की गोमतीनगर में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने के कारण बाइक चला रहे उनके बेटे पवन की जान बच गई।
विज्ञापन

शिवदेवी बुधवार रात बेटे के साथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अस्पताल में भर्ती बड़ी बहू व जन्मी पोती को देखने जा रही थीं। हुसड़िया चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट लगने से शिवदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पवन की पीठ और सीने में चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। लोगों ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां शिवदेवी की मौत हो गई। पवन की हालत स्थिर है। परिवार में पति ओमप्रकाश साहू मीराबाई मार्ग स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में बाबू हैं। उनके तीन बेटे शिवकुमार, पंकज व पवन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें