फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनिंग लेकर चुराते थे ट्रांसफार्मर से तेल-तांबा

Fri, 28 Feb 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेनिंग लेकर चुराते थे ट्रांसफार्मर से तेल-तांबा
विज्ञापन
लखनऊ/मलिहाबाद। ट्रेनिंग लेकर ट्रांसफार्मर से तेल-तांबा चोरी करते थे। इससे पहले अलग-अलग वाहनों से छह लोग साथ में जाते थे। प्लास्टिक की रस्सी 11 हजार वोल्ट की लाइन पर फेंककर कसते थे। तार आपस में मिलते ही जोरदार धमाका होता था और आपूर्ति ठप हो जाती थी। फिर ट्रांसफार्मर की पेटी में टेस्टर से करंट जांचते थे। करंट न होने की पुष्टि पर बांस के सहारे ट्रांसफार्मर चबूतरे से धकेलते थे। उसके कनेक्शन अलग करने के बाद तेल व तांबा निकाल लेते थे।
विज्ञापन


यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी के मामले में बुधवार रात पुलिस की मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में। आरोपी काकोरी के खालिसपुर निवासी रंजीत व उसके साथियों मलिहाबाद के ही विपिन कुमार, काकोरी के शिव यादव व मनोज को गिरफ्तार किया गया था। रंजीत के पैर में गोली लगी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह के सरगना सहित दो लोगों ने ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा निकालने की ट्रेनिंग दी थी। गिरोह में शामिल बिजली विभाग के कुछ कर्मियों की भी खोजबीन चल रही है।
बता दें कि इसी गिरोह ने 17 दिसंबर को अहमदाबाद कटौली, 28 दिसंबर को मिर्जागंज, 30 जनवरी को केवलहार से मलिहाबाद क्षेत्र से ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी किया था। इससे उपभोक्ताओं को 12-12 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें