फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बुजुर्ग महिला संदिग्ध हालात में लापता, घर पर मिले खून के छींटे

Fri, 28 Feb 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के गोसाईंगंज में गुरुवार देर रात घर पर अकेली 60 वर्षीय गुलाबा देवी के लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आए परिवारीजनों को घर पर खून की छींटे मिलीं, जिससे सनसनी फैल गई। गुलाबा देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


उधर, गांव में ही रहने वाला गुलाबा के ससुर का हत्या आरोपी संधारी भी लापता है। परिवारीजनों का कहना है कि संधारी ने ही गुलाबा को कहीं ले जाकर मार दिया है और फरार हो गया है। देर रात तक पुलिस गुलाबा देवी के लापता होने और घर पर खून के छींटे मिलने की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी।

इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि टिकनियामऊ गांव निवासी गुलाबा देवी की रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही संधारी से कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच हो रही बातें सुनी थीं। इसके बाद किसी महिला की चीख सुनाई दी और सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आशंकित लोग गुलाबा देवी के घर पहुंचे तो वहां खून के छींटे पड़े देख होश उड़ गए। तुरंत गुलाबा के बेटे व तेलीबाग में रहकर मजदूरी करने वाले प्रकाश को सूचना दी गई। प्रकाश और गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन की। गुलाबा देवी की आसपास तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

प्रकाश ने बताया कि संधारी ने जमीन के विवाद के चलते करीब छह साल पहले उसके नाना रामभरोसे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सात महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। प्रकाश ने उस पर ही हत्या का शक जताया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें