फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का आरोप

Mon, 09 Sep 2024 04:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना इलाके में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना को हत्या का संदिग्ध मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कल्पनाथ यादव रविवार की रात खेत की रखवाली के लिए गए थे। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजते हुए करीब 11 बजे खेत पहुंचे। जहां रामकल्प का शव चारपाई पर पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें - जिंदगी बचाने की जंग...400 जवान और खोजी कुत्ते; कैमरे से दबे लोगों की तलाश; तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हिल रही थी बिल्डिंग... नक्शा तो पास था, लेकिन निर्माण में कर दिया ये काम
विज्ञापन


कल्पनाथ यादव के सिर और शरीर पर चोट के कई निशान थे जिससे माना जा रहा है कि बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। परिवार के लोग भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या से संबंधित तहरीर नहीं दी थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

सीओ अतुल सिंह, एसएचओ विवेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। सीओ अतुल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें