फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गहरे कुएं में रात भर पड़ा रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला, मिली नई जिंदगी

Wed, 27 Jul 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक बुजुर्ग रात के अंधेरे में साठ फीट गहरे कुएं में जा गिरा। सुबह ग्रामीण कुएं के पास से निकले तो उन्हें किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
कुएं से बाहर निकाला गया बुजुर्ग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवदूत बनकर आये सिपाहियों की सूझबूझ से साठ फीट गहरे कुएं में गिरे बुजुर्ग को कड़ी मशक्कत के बाद सही सलामत बाहर निकाल कर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस के हौसले की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात दुबग्गा थाना क्षेत्र के जिल्हापुर गांव निवासी गुड्डू पुत्र भगवानदीन (55) माल के लक्ष्मणखेड़ा गांव रिश्तेदारी में आया हुआ था। जो अंधेरे के चलते साठ फीट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से बुजुर्ग को कई जगह चोटें आईं।

बुधवार सुबह कुएं की ओर गए ग्रामीणों को कुएं से आ रही किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो कुएं में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ था। यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पिकेट पर मौजूद आरक्षी अमित कुमार यादव व अलाउद्दीन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए जांबाज सिपाहियों के हौसले और जज्बे की जमकर तारीफ की। कुएं में गिरने से चोटिल हुए बुजुर्ग को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में ले जाया गया। जहां उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें