फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: भाजपा कोर कमेटी की आज शाम को होगी बैठक, मुख्यमंत्री योगी सहित दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

Wed, 27 Jul 2022 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुधवार शाम को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम साढ़े छह बजे भाजपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा झण्डा फहराने का बृहद कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाना है। इसकी रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम किया जाएगा।

अभियान के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) के जरिये दो करोड़ राष्ट्रीय ध्वज खरीदे जाएंगे। इसकी स्वीकृत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दी जा चुकी है। एक ध्वज की कीमत 20 रुपये निर्धारित की गई है। डेढ़ करोड़ राष्ट्रीय ध्वज का खर्च 30 करोड़ रुपये पंचायतीराज विभाग और 50 लाख ध्वज का खर्च 10 करोड़ रुपये नगर विकास विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में करीब साढ़े चार करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। इनमें से दो करोड़ ध्वज एमएसएमई के जरिए खरीदे जाएंगे। शेष ध्वज विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, स्वयं सेवी संगठनों और निजी सिलाई केंद्रों से खरीदे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग को इसी महीने राज्य वित्त आयोग के तहत 600 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें से 30 करोड़ रुपये का भुगतान एमएसएमई को डेढ़ करोड़ ध्वज के लिए किया जाएगा। शेष 15 प्रतिशत जिला पंचायतों, 15 प्रतिशत राशि क्षेत्र पंचायतों और 30 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायतों को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें