फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सांड ने वृद्धा को पटक-पटककर मौत के घाट उतारा, नित्यक्रिया के लिए निकली थी घर से

Thu, 15 Feb 2024 04:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

नित्यक्रिया के लिए निकली बुजुर्ग महिला की सांड के हमले में घायल होने से मौत हो गई। सांड ने वृद्धा को मौत हो जाने तक लगातार पटका।
विज्ञापन
हादसे में मृत महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर दिया। सांड ने वृद्धा को तब तक पटका जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। हमले की सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया के मजरा हटवा गोपाल निवासी सावित्री (70) बृहस्पतिवार की सुबह लगभग पांच बजे नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक निराश्रित सांड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सांड ने वृद्धा को कई बार उठा-उठा कर पटका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंडा फटकार कर सांड को भगाया। 

ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा पत्र, अब चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी, परिवार को संभाल लीजिएगा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहाबुद्दीन बरेलवी ने अखिलेश को लिखा पत्र, बोले- इंडिया गठबंधन में धोखा न करें, भाजपा को वॉकओवर न दें
विज्ञापन


मौत की सूचना पर सावित्री के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सांड को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

ग्रामीणों में आक्रोश, पूर्व में शिकायत पर नहीं पकड़ा गया सांड
सांड के हमले में वृद्धा की मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांड पूर्व में कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। जिसको लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग की गई थी। लेकिन सांड के हिंसक होने की सूचना देने के बाद भी बीडीओ ने सांड को पकड़वाने की कार्रवाई नहीं की और एक बुजुर्ग की जान चली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें