फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार मां-बेटे को कार से दो बार कुचलने की कोशिश

Sun, 04 May 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बाइक सवार मां-बेटे को कार से दो बार कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार गोसाईंगंज के रहमत नगर निवासी सत्यम पटेल व उनकी मां को जान से मारने की नीयत से दो बार टक्कर मारी। सत्यम ने गंभीर रूप से घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शुरू में टालमटोल की, लेकिन कोर्ट के आदेश पर हत्या के प्रयास, लापरवाही से गाड़ी चलाने व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना 16 फरवरी रात 11:30 बजे की है। सत्यम पटेल अपनी मां के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि एचसीएल आईटी सिटी के पास कार सवार ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर रफ्तार बढ़ाकर दोबारा टक्कर मारी। सत्यम को हल्की चोट आई, लेकिन उनकी मां बुरी तरह जख्मी हो गईं। आरोपी कार कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकला।
पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव डालने का आरोप

सत्यम का आरोप है कि 25 फरवरी को मां की हालत सुधरने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने और चौकी में तहरीर दी, पर पुलिस तहरीर बदलने का दबाव डालने लगी। पुलिस ने उनकी बाइक और आरोपी की कार कब्जे में लेकर थाने में खाड़ी की है। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें