हादसे में दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बहराइच से मरीज लेकर लखनऊ जा रही एंबुलेंस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मरीज समेत एंबुलेंस चालक और अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रानीबाजार के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी 23 वर्षीय मरीज दिव्यांशु को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। एंबुलेंस चालक तुलसीराम और एमटी रामदेव मरीज को लेकर जा रहे थे तभी यह टक्कर हुई।
दुर्घटना में एंबुलेंस चालक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही, एंबुलेंस में मौजूद रामदेव, मरीज दिव्यांशु और उनके माता-पिता ओमप्रकाश व पूनम को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।