फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिचित ने युवती को रास्ते में रोककर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में रहने वाली युवती ने परिचित शिवम कुमार पर रास्ते में रोककर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मड़ियांव पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से मदनपुर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) की निवासी है और लखनऊ में अलीगंज में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसकी और शिवम की आठ-नौ साल से जान पहचान थी। आपसी विवाद और तनाव के कारण दोनों पिछले साल ही अलग हो गए थे। इसके बावजूद आरोपी लगातार पीड़िता से संपर्क करने और परेशान कर रहा है। आरोप है कि बुधवार को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने शिवम कुमार युवती को रास्ते में रोककर अभद्रता करने लगा। पीड़िता ने 1090 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें