फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी पर लगाया घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपी ने नशे की हालत में पहले गाली-गलौज की और फिर रात में घर में घुसकर छेड़छाड़ की। घटना के समय महिला की नौ वर्षीय बेटी और गर्भवती देवरानी भी घर में मौजूद थीं।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे आरोपी सुजीत ने नशे की हालत में महिला और उनके परिजनों से गाली-गलौज की। हालांकि उस समय पड़ोसियों की मदद से सुजीत को वहां से भगा दिया गया था। आरोप है कि रात में आरोपी दोबारा उनके घर में घुस आया। घर में बेटी और आठ माह की गर्भवती देवरानी अकेली थीं। देवरानी के शोर मचाने पर जब पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपी ने उनसे अभद्रता की और फिर धक्का देकर भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें