दिव्यांग युवती से परिचित ने किया दुष्कर्म, विरोध पर पीटा
लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र में रहने वाली दिव्यांग युवती ने अपने परिचित नई दिल्ली के पहाड़गंज निवासी सचिन कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवती के अनुसार टीईटी के दौरान उनकी मुलाकात सचिन से हुई थी। फिर फोन पर बातचीत होने लगी। सचिन कई बार मिलने लखनऊ भी आया। आरोप है कि 16 मार्च 2024 को वह घर पर अकेली थीं। इस दौरान वह उनसे मिलने पहुंचा। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और भाग निकला। दिव्यांग होने की वजह से वह विरोध नहीं कर सकीं।
परिजनों के आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। आरोपी की हरकत से वह अवसाद में चली गईं। कई महीने चले इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर 15 फरवरी को उन्होंने पारा थाने में शिकायत की। आरोप है कि सचिन अभी भी कॉल कर परेशान करता है।