अरसे से निलंबित चल रहे आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आईपीएस एसोसिएशन से मांग की है कि जिस तरह से एसोसिएशन ने लखनऊ रेंज के डीआईजी डीके चौधरी को निलंबित किए जाने पर स्टैंड लिया है, वैसा ही उनके निलंबन पर भी लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को डीआईजी के साथ-साथ उन्हें भी बहाल करने का मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहिए।
ठाकुर ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीजी होमगार्ड्स रंजन द्विवेदी को भेजे ई-मेल में कहा है कि उन्हें गलत बात के खिलाफ आवाज उठाने के आधार पर निलंबित किया गया।
उनके खिलाफ आनन-फानन में तैयार की गई गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया।
उनके पास अपनी बातों को प्रमाणित करने के पूरे सुबूत हैं।