भारतीय रेलवे सेवा में अधिकारी अमित सिंह को सीएम योगी का विशेष सचिव बनाया गया है। अमित इंडियन रेलवे स्टोर सर्विसेज के 2002 बैच के अफसर हैं।
वह गोरखपुर में एनईआर के सीपीआरओ और एनईआर के जीएम के सेक्रेटरी के पद पर रह चुके हैं। अभी तक वह लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट अफसर के रूप में तैनात थे। रेलवे बोर्ड ने उनके डेप्युटेशन के ऑर्डर जारी कर दिए हैं।
खबरों की मानें तो अमित सिंह जनरल वीके सिंह के काफी करीबी हैं। बीतें दिनों जब वीके सिंह लखनऊ आए तो अमित उनके साथ थे।
बता दें कि अमित सिंह इलाहाबाद से हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर और आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है। उन्होंने सन 2002 में आईआईटी मुम्बई से माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक किया इसके बाद इंडियन रेलवे स्टोर सर्विसेज के जरिए रेलवे ज्वॉइन किया था। 14 साल तक उन्होंने रेलवे में कई पदों पर काम किया।