लखनऊ जिले को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जहां पर रैली में दूसरे जिलों से आने वालों का स्वागत किया जाएगा। लखनऊ की सीमा जहां से शुरू होती हैं वहां से रैली स्थल तक आने वाले मार्गों पर सीएए के समर्थन में होर्डिंग्स व बैनर लगाए जाएंगे।
बैठक में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त, पूर्व संगठन मंत्री एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश प्रभारी अशोक तिवारी एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, गोविंद पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, श्रीकृष्ण लोधी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।