फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पहुंचे लखनऊ, जानें उनका 3 दिन का प्रोग्राम

Sat, 29 Jul 2017 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अम‌ित शाह
विज्ञापन
अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर राजधानी लखनऊ पहुंचे अमित शाह ने इंद्रिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शाह इस दौरान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का खाका खींचेंगे। साथ ही संगठन के लोगों के संग मंत्रियों, मुख्यमंत्री के अलावा संघ परिवार के संगठनों से भी बातचीत करेंगे।

राजधानी के प्रबुद्ध जनों से भी मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है। तीन दिन के प्रवास में वह कुछ मतदान केंद्रों पर भी जाएंगे। वह किसी दलित के यहां भोजन भी कर सकते हैं। संघ परिवार के संगठनों के साथ भी उनकी समन्वय बैठक होगी।
विज्ञापन


देश के अलग-अलग राज्यों के 92 दिन के प्रवास पर निकले शाह अलग-अलग राज्यों में तीन-तीन दिन रुककर सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह संगठनात्मक ढांचे को समझने के अलावा अगर वहां सरकार है तो उसके कामकाज की समीक्षा भी करते हैं।

वह देखने का प्रयास करते हैं कि 2019 के चुनाव के मद्देनजर कहां-कहां किस तरह के सुधार की जरूरत है। इसी क्रम में उनका राजधानी दौरा प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली एकतरफा जीत के माहौल को बरकरार रखने की कोशिश है।
 
मंत्रियों से भी करेंगे बात
शाह प्रदेश सरकार के मंत्रियों से भी बात करेंगे। कुछ मंत्रियों को लेकर कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की तरफ से हुई शिकायतों पर भी संबंधित लोगों से बातचीत कर निर्देश देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में वह जमीनी स्तर पर पार्टी के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें