लखनऊ। नगर निगम की टीमों नें बुधवार को कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच करीब 60 कब्जे सड़क पटरी से हटाए गए और एक ट्रक सामान भी जब्त किया गया।
नगर निगम जोन पांच की टीम ने नटखेड़ा रोड से जय प्रकाश नगर, गीतापल्ली, आजाद डेयरी तिराहा, पकरी पुल और केसरी खेड़ा फाटक और उसके आसपास सड़क पटरी से कब्जे हटाए। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों से नौ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। जोन सात की टीम ने अयोध्या रोड पर कुकरैल बंधा रोड, शिवाजी मार्केट और जगरानी फ्लाईओवर के नीचे से कब्जे हटाए। जोन आठ की टीम ने कानपुर रोड पर पिंपलेश्वर मंदिर से चुंगी तिराहा और लोकबंधु अस्पताल के आसपास अभियान चलाकर कब्जे हटाए।