फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amtehi: खाना खाने के बाद कमरे में सो रही थीं चाची-भतीजी तभी पहुंचा नाग-नागिन का जोड़ा... दोनों को डस लिया, मौत

Sun, 24 Aug 2025 03:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के जायस के मीरमऊ गांव में सांप के डसने से चाची-भतीजी की मौत हो गई। दोनों रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थीं कि तभी नाग-नागिन ने डस लिया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जायस के मीरमऊ गांव में शनिवार रात सोते समय सांप के डंसने से शकीला (35) और उनकी भतीजी साइमा (15) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्व टीम प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश में जुटी है, वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


गांव के कोटेदार मोहम्मद ओसामा ने बताया कि शकीला और साइमा रात भोजन के बाद कमरे में सो रही थीं। तभी कमरे में नाग और नागिन का जोड़ा पहुंच गया। दोनों ने महिला और किशोरी को डस लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और सांपों को मार डाला। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतका साइमा के पिता खाड़ी देश कतर में रहते हैं जबकि उसका भाई बाहर काम करता है।

सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। वहीं शकीला के पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। राजस्व टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्र की और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि सर्पदंश आपदा की श्रेणी में आता है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार अनुग्रह राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें