फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: मुठभेड़ में डकैती की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर सहित सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

Fri, 16 May 2025 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ में डकैती की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनगंज पुलिस व स्वाट और सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सहित सात अंतरजनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी रस्तामऊ-फूला मार्ग स्थित एक आम के बाग में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस पर जानलेवा फायरिंग के जवाब में की गई कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि पांच अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


घायल अभियुक्तों की पहचान मोहनगंज थाना क्षेत्र के गडेहरी गांव निवासी सुनील कुमार दीक्षित और भेलाई खुर्द निवासी अल्ताफ उर्फ धर्मेन्द्र के रूप में हुई है। इसके साथ ही पकड़े गए अन्य पांचों की पहचान मोहनगंज के रामपुर कोची गांव निवासी अनुज सिंह उर्फ शनि व जमुरवा गांव निवासी मकसूद, इन्हौना के पूरे जोरई मजरे पिपरी अहमदाबाद निवासी आशीष कुमार व कैथा गांव निवासी अजय कुमार और जगदीशपुर के सरेसर गांव निवासी अमन सिंह के रुप हुई। इनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, नकद और डकैती में प्रयुक्त असलहे बरामद हुए।

पूछताछ में सोमवार रात जामो क्षेत्र के जनापुर स्थित देशी शराब की दुकान में 40,000 रुपये की लूट की घटना को स्वीकार किया। बरामद नकदी उसी वारदात की बताई गई है। मौके पर पुलिस हथौड़ा, तारकटर, पिलास, टॉर्च, रस्सी सहित डकैती में प्रयुक्त उपकरण तथा अपाचे और सीडी डीलक्स बाइक बरामद हुई हैं। दोनों बाइकें रविवार रात बरात से चोरी करने की भी बात स्वीकार की है। घायलों को अस्पताल में उपचार करवाने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

22 मुकदमे सुनील के, 17 धर्मेन्द्र पर दर्ज

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार दीक्षित के खिलाफ अमेठी व बाराबंकी में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट समेत 22 मुकदमे, जबकि अल्ताफ उर्फ धर्मेन्द्र पर अमेठी, रायबरेली और प्रतापगढ़ में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं।

क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉ. अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अन्य घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित करते हुए पैरवी कर सजा दिलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें