फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा से भड़के लोग, किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया

Mon, 02 Dec 2024 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आक्रोशित लोगों ने अमेठी में प्रदर्शन किया और एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा की मांग की।
विज्ञापन
अमेठी में निकाली गई आक्रोश रैली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ सोमवार को हिंदू रक्षा समिति पदाधिकारी संतों के साथ प्रदर्शन पर उतर आए। शहर स्थित डिग्री कॉलेज में बैठकर मामले को चिंताजनक बताते हुए आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे समिति पदाधिकारी व संतों ने एसडीएम को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


गौरीगंज के मनीषी महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को हिंदू रक्षा समिति की ओर आक्रोश कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य सभी अल्पसंख्यकाें पर इस्लामिक कट्टर पंथियाें की ओर किए जा रहे हमले, हत्या, लूट, आगजनी महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं। यह देख-सुनकर पूरा देश और समाज अक्रोशित और दुखी है। बांग्लादेश राजनैतिक षडयंत्र के दौर से गुजर रहा है जिसमें वहां रहने वाले निर्दोष अल्पसंख्यक सनातन हिंदुओं के साथ सिक्ख, बाैद्ध, जैन के आस्थावान नागरिकाें पर भी हमले किए जा रहे हैं। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार इसे रोकने की जगह केवल मूकदर्शक बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का तंज, बोले- अपराधियों ने यूपी में कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही की आंख में मिर्च पाउडर डालकर बंदी ने की भागने की कोशिश, पेशी पर लाया गया था
विज्ञापन


सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने कहा कि बांग्लादेश में धन और धर्म व चरित्र की हत्या की जा रही है। जबकि हिंदू समाज पूरे विश्व में विद्या एवं शांति का संदेश देने वाला रहा है। किसी भी देश में हिंदुओं ने कभी अराजकता नही फैलाई। शांतिपूर्ण जीवन जीने के बाद भी बांग्लादेश के अंदर हिन्दुओं की सामूहिक हत्या करना गलत है। बैठक के बाद हिंदू आक्रोश रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए यह लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए एसडीएम दिग्विजय सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार काे बंद करवाने, इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को कारावास से मुक्त करने सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. गुरुदीन मिश्र, दलजीत सिंह, दिव्यांश मिश्र दिव्यांश, जिला प्रचार प्रमुख अमेठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें