फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: आखिर किसने दी चंदन को पिस्टल, कैसे हुआ फरार, अपराध में शामिल लोगों को तलाश रही है पुलिस

Sun, 06 Oct 2024 08:59 AM IST
रोहित मिश्र धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली

सार

Amethi murder case:अमेठी हत्याकांड का एकमात्र आरोपी भले ही पुलिस की गिरफ्त में हो लेकिन कई ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर अभी भी नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
अमेठी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक सहित परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपी चंदन पुलिस के हत्थे तो चढ़ गया है, लेकिन अब भी कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब सभी जानना चाह रहे हैं। खासकर चंदन को घटना में प्रयुक्त मुंगेर निर्मित पिस्टल किसने उपलब्ध कराई और इस पूरे घटनाक्रम में उसके कितने मददगार हैं? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए रायबरेली और अमेठी पुलिस चंदन के करीबियों को चिह्नित करके उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। शनिवार को चर्चा रही कि रायबरेली के एक व्यक्ति ने बाहर से कुल नौ पिस्टल मंगाई थी। उन्हीं में से एक पिस्टल चंदन ने खरीदी और एक झटके में हंसते खेलते परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार पुलिस अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह की तलाश में है। मुंगेरी पिस्टल पहले भी रायबरेली के कई अपराधियों के पास से पकड़ी जा चुकी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि चंदन पिस्टल कहां से लाया था, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

शहर के कई नामी नर्सिंग होम संचालक हैं जिनके यहां आरोपी चंदन वर्मा काम करता था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि नर्सिंग होम संचालकों ने महिला से छेड़खानी के बाद भी उसे अपने यहां काम पर क्यों रखते थे। ऐसे में इन नर्सिंग होम संचालकों के अलावा घटना के बाद से चंदन का साथ देने वाले कितने मददगार हैं, इसका पूरा ब्योरा पुलिस जुटा रही है। यही वजह रही कि शुक्रवार को पुलिस ने मृतका पूनम भारती के गांव के पास रहने वाले उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया था। चंदन का एक दोस्त भी पकड़ा गया था, जिसने पुलिस के सामने पूनम और आरोपी के बीच के संबंधों की जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि चंदन पूनम पर शादी करने का दबाव भी बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से चंदन को पहुंचा दिया जेल

गौरीगंज में एक्सरे के लिए लाया गया चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गुपचुप तरीके से जेल में दाखिल कर दिया। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। उसे एंबुलेंस के जरिए रायबरेली लाया गया। चंदन को दोपहर बाद दीवानी कचहरी रायबरेली में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। छह बजे तक बाहर पुलिस के अलावा मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा था। इधर, शाम करीब 6.15 बजे गुपचुप तरीके से चंदन को जेल में दाखिल करा दिया गया। जेलर हिमांशू रौतेला ने बताया कि शाम को चंदन जेल में लाया गया। घायल होने के चलते उसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें