फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: रायबरेली से दिल्ली तक ठिकाने बदलता रहा चंदन वर्मा, लैब टेक्नीशियन का काम करके कमाता था पैसा

Fri, 04 Oct 2024 05:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा नामी गिरामी नर्सिग होमों में लैब टेक्नीशियन का काम करके पैसा कमाता था। वह माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता था।
 
विज्ञापन
आरोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों की क्रूर तरीके से कई गई हत्या के बाद जिस चंदन वर्मा का नाम सामने आया है, उसका चिकित्सा क्षेत्र के खासा दखल रहा है। शहर के कई नामी गिरामी नर्सिग होमों में वह लैब टेक्नीशियन का काम करके पैसा कमाता था। यही नहीं कई चिकित्सकों से उसकी खासी जान पहचान थी। ऐसे में वह लोगों का इलाज करके भी धन अर्जित करता था। खास बात ये है कि चाहे फिर रायबरेली हो या फिर देश की राजधानी दिल्ली। उसका और उसके परिवार का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। साल दर साल वह ठिकाना बदलता रहा।

विज्ञापन


अमेठी में हुई घटना के बाद पुलिस आरोपी चंदन वर्मा की कुंडली खंगालने में जुटी है। ऐसे में चंदन के एक के बाद कारनामे सामने आ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि चंदन के ठिकाने का असली पता नहीं चल पाया है। उसका आधार कार्ड रायबरेली शहर के तेलियाकोट के नाम से जरूर बना है, जहां पर वह 2010 तक मकान में किराए का कमरा लेकर माता-पिता के साथ रहता था। इसके बाद परिवार के साथ दिल्ली चला गया। इस अवधि में चंदन का रायबरेली आना जाना लगा था। हालांकि 2018-19 में परिवार समेत चंदन दिल्ली से रायबरेली आ गया।

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: आज पांच लोग मरेंगे... वारदात के पहले आरोपी चंदन वर्मा ने वाट्सएप पर लगाया था स्टेटस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: राहुल गांधी ने मृतक के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा
विज्ञापन


इसके बाद रतापुर, साकेत नगर में किराए के मकान पर रहने लगा। इसी साल की 18 मई को रायबरेली शहर से सटे मटिहा गांव में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ चंदन रहने लगा था। इसके बाद शहर के नामी गिरामी नर्सिग होम में लैब टेक्नीशियन का कार्य करने लगा। उसने डिप्लोमा भी कर रखा था। मृतका पूनम भारती भदोखर थाना क्षेत्र के उतरपारा गांव की रहने वाली थी, जिसकी दूरी आरोपी के मकान से करीब 15 किमी. है।



पढ़ाई कर रहा था चंदन, कमरे से मिली किताबें
अमेठी की घटना के बाद चंदन का नाम सामने आया तो रायबरेली शहर पुलिस ने उसके मटिहा स्थित कमरे में छापा मारा। छापे के दौरान वहां पर कोई नहीं मिला और ताला बंद था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी और जांच की तो दंग रह गई। वजह कमरे से कुछ मेडिकल की किताबें मिली। ऐसे में पुलिस कयास लगा रही है कि वह पढ़ाई भी कर रहा था। पुलिस ने मौके से बरामद की गई किताबों को कब्जे में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें