फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में नेमप्लेट लगाने का विवाद: अमेठी सांसद बोले- इससे विदेशों में देश की छवि खराब हो रही है

Sat, 20 Jul 2024 03:44 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के फैसले सही नहीं हैं। इससे हमारे देश की छवि विदेशों में खराब होती है।
विज्ञापन
अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थिति दुकानों पर कर्मचारियों की नेमप्लेट लगाने के जारी किए गए आदेश पर अलग-अलग दलों के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर ताजा बयान अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले से देश की छवि विदेशों में खराब होती है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग भी विदेश जाते हैं अगर वहां की सरकारें भी ऐसा करें तो क्या होगा?
विज्ञापन


उन्होंने एएनआई से कहा कि मैं इस बात को सही नहीं मानता हूं क्योंकि इससे विदेश में देश की छवि धूमिल होती है...मेरा मानना हे कि यह नहीं करना चाहिए...।



बता दें कि भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी योगी सरकार के इस फैसले की निंदा की है और इसे वापस लेने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें