फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा हुई स्थापित, शीघ्र ही अन्य निर्माण भी होगा

Mon, 12 May 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के एक शिव मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। जल्द ही प्रतिमा पर छत का भी निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
स्थापित की गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय गौरीगंज के राजगढ़ वार्ड संख्या 12 स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिमा का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी ने किया।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध को पीपल वृक्ष के नीचे स्थापित किया गया है। शीघ्र ही प्रतिमा के ऊपर छत का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। कहा कि जिस तरह से महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया ठीक उसी तरह समाज के लोग ज्ञान प्राप्त कर सभी का कल्याण करें।

कार्यक्रम के आयोजक मंशा राम मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है, आज उनकी प्रतिमा स्थापति करके उनके विचारों को सर्वजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ता महेश कनौजिया ने कहा कि वह महामानव तथागत बुद्ध से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


महात्मा बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर वार्ड सभासद सोनू कनौजिया, संजय कनौजिया, ओपी सिंह, पवन कुमार मौर्य, केके कनौजिया, विकास मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें