फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर सड़क पर उतरे वकील, रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचकर की नारेबाजी

Tue, 25 Feb 2025 12:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर वकील सड़कों पर उतर पड़े हैं। मंगलवार को उन्होंने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेज लेखकों से भी इस लड़ाई में शामिल हाने की अपील की है।
 
विज्ञापन
वकीलों ने जताया विरोध। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर मंगलवार को अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। अमेठी तहसील से नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात दस्तावेज लेखकों से भी इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की और आज एक भी बैनामा न करने का अनुरोध किया जिस पर दस्तावेज लेखकों ने उनके साथ इस लड़ाई में शामिल होने का भरोसा दिया।

केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता बिल को लागू किया गया है जब से अधिवक्ता बिल लागू हुआ तब से अधिवक्ता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। अमेठी तहसील से निकले अधिवक्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात दस्तावेज लेखकों से भी इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की। जिस पर दस्तावेज लेखकों द्वारा उन्हें इस लड़ाई में शामिल होने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने मौके पर मौजूद सब रजिस्ट्रार को आज मंगलवार के दिन एक भी बैनामा न करने का पत्र भी सौंपा। दस्तावेज लेखकों ने कहा कि अधिवक्ताओं की इस लड़ाई में वह उनके साथ है और आज एक भी बैनामा नहीं करेंगे। अधिवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा इस बिल को वापस नहीं लिया जाता तब तक वो इसका विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें