यूपी के सीतापुर में बाइक सवार चोरों ने ट्राली समेत ट्रैक्टर पार कर दिया। घटना आनंद फिलिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के रामपुर-मथुरा-महमूदाबाद मार्ग स्थित शिवाजी नगर के पास की है। मंगलवार सुबह ट्रैक्टर मालिक संदीप कुमार वर्मा निवासी शिवाजी नगर ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनकी ट्राली समेत ट्रैक्टर चोरी हो गई गई।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हैं। इसमें दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक पहले पेट्रोल पंप पर आते हैं। यहां बाइक खड़ी करके एक युवक ट्राली समेत ट्रैक्टर लेकर चला जाता है। बाद में दूसरा युवक बाइक लेकर चला जाता है।