अमेठी के गौरीगंज में देर रात आई एक बरात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। काफी देर चले विवाद के बाद बराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। कन्या पक्ष की माने तो बरातियों में किसी बात को लेकर आपस में ही झगड़ा हुआ हुआ था, जिसके बाद सभी बिना शादी के ही वापस चले गए।