सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह अब लगातार समाजवादी पार्टी और नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने राज्यसभा व विधान परिषद सदस्य के चयन को लेकर पुराने घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए पूछा कि अतीत के पैकेज से भी अब पर्दा हटना चाहिए।