मुबारकपुर गांव निवासी 70 वर्षीय मुस्तकीम की गुरुवार तड़के दर्दनाक मौत हो गई। वह रोज की तरह साइकिल से नमाज पढ़ने जा रहे थे। सुबह अंधेरे में गुलाबगंज चौराहा, पालपुर की जामा मस्जिद की ओर जाते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
बुजुर्ग की मौत से परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ा बेटा अलीम डेढ़ माह पहले कुवैत गया था। दूसरा बेटा अजीम सूरत में काम करता है। मंगलवार को सूरत रवाना हुए असलम और आमिर को रास्ते में बड़ौदा के पास पिता की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वे घर लौट रहे हैं। घर पर मौजूद बेटे बबलू की हालत नाजुक है। मृतक की तीन बेटियां आयशा, अफसाना और उड्डी सदमे में हैं। पांच दिन पहले ही बबलू और छोटू की शादी नवंबर में तय हुई थी, लेकिन अब पिता की मौजूदगी में शादी की उम्मीद अधूरी रह गई।