फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर से परिसर के बीच चक्कर काटती रही एंबुलेंस

विज्ञापन
जांच के लिए मरीज को लेकर जाते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर की एकमात्र सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीज और तीमारदारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को मरीजों की जांच कराने के लिए दिन भर एंबुलेंस चक्कर काटती रही।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन अभी दो महीने पहले ही बनी थी। अब एक बार फिर से यह खराब हो गई है। इसका पार्ट जर्मनी से मंगाया गया है। इस कारण मरम्मत में देरी हो रही है, जो मरीजों पर भारी पड़ रही है। गंभीर मरीजों को जांच के लिए इतनी बार शिफ्ट करना कठिन होने के साथ ही उनके लिए खतरनाक भी है।
दूसरी मशीन के लिए अभी दो महीने इंतजार
ट्रॉमा सेंटर प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र होने के बाद भी यहां सिर्फ एक सीटी स्कैन मशीन ही है। इससे मरीज और घायलों को इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो जांच की लाइन में ही घायल की हालत खराब हो जाती है। पिछले वित्तीय वर्ष में यहां दूसरी मशीन लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसे मंजूरी मिलने के बाद अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

जांच के लिए मरीज को लेकर जाते लोग।

जांच के लिए मरीज को लेकर जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें