फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विमान यात्री की 30 हजार रुपये की घड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडिगो एयरलाइंस के विमान से झारसुगड़ा (ओडिशा) से लखनऊ पहुंचे यात्री की 30 हजार रुपये की घड़ी चोरी हो गई। यात्री ने एयरलाइन प्रशासन पर चोरी का आरोप लगाया है। उनके बैग की सील टूटी हुई मिली। उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना 15 फरवरी की है। लखनऊ के एक बड़े अस्पताल के जीएम संतोष पाठक के बेटे सक्षम पाठक दिल्ली के रास्ते झारसुगड़ा से लखनऊ आए थे। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6488 से यात्रा करते समय उनके पास दो बैग थे। अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने पर उन्होंने पाया कि एक बैग की सील टूटी हुई थी। उस बैग में रखी टाइटन सिरेमिक फ्यूजन घड़ी गायब थी।
उन्होंने तत्काल एयरपोर्ट पर एयरलाइन काउंटर पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही ईमेल के माध्यम से भी इंडिगो को सूचित किया। एयरलाइन ने खेद जताया है। सक्षम का आरोप है कि स्कैनिंग के दौरान बहुमूल्य वस्तुओं को चिह्नित कर लिया जाता है, ताकि एयरलाइन कर्मी उसे बैगों से पार कर सकें। वह 19 फरवरी को लखनऊ से वापस झारसुगड़ा लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें